उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिर बदलने वाला है मौसम, बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना…
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग आज यानी 29 अप्रैल को देहरादून सहित 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो इन जिलों में तेज आंधी के साथ ही बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसको लेकर लोगों से सावधानी बरतने की बात कही गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले बीते शनिवार को अचानक बदले मौसम के चलते आई आंधी से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राते सर्द हो गई है। वहीं कई जगहों पर जलभराव होने व पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…





























































