देश
डीआरडीओ में साइंटिस्ट बनने का मौका, निकली नई भर्ती
डीआरडीओ में सरकारी नौकरी पाने का सपना है और किसी अच्छे मौके की तलाश में है, तो आपके लिए नई भर्ती आ गई है। जी हां, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट ‘बी’, साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए रिक्रूटमेंट और एसेट सेंटर (RAC) द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए रोजगार समाचार में (24 मई 2025) विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद से ही आवेदन चालू हैं। जिसकी अब लास्ट डेट आने वाली है।
DRDO Vacancy 2025: पद की डिटेल्स
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाला प्रमुख संगठन है, जो अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में कार्य करता है। डीआरडीओ को साइंटिस्ट ‘बी’ पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है। कुल पदों की संख्या 148 है।
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बी.टेक/ बी.ई/एम.ए/एम.एससी/ग्रेजुएट इंजीनियर/ पोस्ट ग्रेजुएट साइंस विषयों से होना चाहिए। जो अभ्यर्थी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं दे रहे हैं, वो भी यह वैकेंसी फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में वैलिड GATE स्कोर कार्ड भी होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम




































































