उत्तराखंड
भिलंगना के सुनार गांव में आयोजित हुआ रोजगार एवं सेवा शिविर

टिहरी/दिनांक 19 दिसम्बर 2025: आज शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025 को विकासखंड भिलंगना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुनार गांव में रोजगार एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला गोविंद सिंह राणा रहे।
सुनारगांव को गोद लेने वाले प्रवासी उत्तराखंडी एवं रतूड़ी फाउंडेशन के संस्थापक देव रतूड़ी के प्रयासों के माध्यम से इस शिविर के आयोजन में कुल 13 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें उद्योग, समाज कल्याण, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, सेवायोजन, कृषि, जन आधार केंद्र, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान 30 से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग में सर्वाधिक पंजीकरण दर्ज किए गए।
शिविर में उपस्थित लगभग 250 लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…






































































