उत्तराखंड
अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
देहरादून 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा देने में अपना सक्रिय योगदान दें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…
धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: वित्तीय घाटे की सीमा तय, 1.19 लाख विद्यार्थियों के लिए कौशल योजना को मंजूरी…
बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…
आदि रंगोत्सव में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग, कलाकारों के साथ थिरके सीएम धामी…



































































