Connect with us

बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…

उत्तराखंड

बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…

 

चंपावत, 4 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनबसा में बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के साथ स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टों और तराई-भाभर स्टेट के पट्टों की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही जल्द शुरू करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के पट्टेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने शारदा कॉरिडोर और कैनाल कॉरिडोर के तहत बनबसा और टनकपुर के प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण की घोषणा भी की। इससे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के विस्तारीकरण के लिए 2.01 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इससे संस्थान के विस्तार और विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं के विकास का रास्ता खुलेगा।

इसके अलावा बनबसा और टनकपुर शहरी निकाय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकारी भूमि पर लंबे समय से कच्चे और अस्थायी भवनों में रह रहे लोगों को स्थायी एवं पक्के आवास उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। इससे ऐसे परिवारों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: वित्तीय घाटे की सीमा तय, 1.19 लाख विद्यार्थियों के लिए कौशल योजना को मंजूरी...

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बनबसा और टनकपुर जैसे सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और आवासीय समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Video ADVERTISEMENT

Facebook

Title

ट्रेंडिंग खबरें

To Top