उत्तराखंड
मौसम अपडेट: निकलने से पहले जान लें मौसम, चारों धामों में ऐसे रहेगा मौसम, जानिए…

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया। चारों धामों में भी बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बर्फबारी भी संभव है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
पौड़ी सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देंगे धामी…
सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान : धामी
गौ संरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की समृद्धि : धामी
पांच साल में उत्तराखंड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : धामी
पवाणी अग्निकांड: प्रभावित हर परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देंगे धामी…

































































