उत्तराखंड
चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

चिन्यालीसौड़। पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ आगमन के दौरान बड़ेथी भाजपा बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की सुपुत्री आशिका रावत के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की।
विवाह समारोह में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, गीता राम गौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, गोपाल सिंह रावत, वार्ड नंबर 7 बड़ेथी के सभासद मनवीर, मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती, पूर्व प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन से विवाह समारोह में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्रीय विकास को लेकर चर्चा भी की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी





































































