उत्तराखंड
उत्तराखंड के दो खिलाड़ी बैंकॉक में मनवाएंगे अपना लोहा, इस प्रतियोगिता में बनाई जगह…

उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में उत्तराखंड की हर्षिता रावतानी और आइस प्रिसेस ऑफ उत्तराखंड निष्ठा पैन्यूली देश का परचम बुलंद करने बैंकॉक पहुंचे है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम में अपनी जगह अब फिंगर एवं स्पीड स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बैंकॉक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पक्की की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाई केटिंग ट्रॉफी-2024 और आइस स्केटिंग डेवलपमेंट सेमिनार में उत्तराखंड के दो खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। तीन से 12 मई तक आयोजित होने वाली आइस स्केटिंग प्रतियोगिता और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तराखंड की हर्षिता रावतानी और आइस प्रिसेस ऑफ उत्तराखंड निष्ठा पैन्यूली को कोच के रूप में टीम का हिस्सा बनाया गया है। बताया जा रहा है कि देश के पांच खिलाड़ियों और दो कोच के साथ भारतीय टीम बैंकाॅक पहुंच गई है।
वहीं आपको बता दें कि उत्तराखंड के पांच युवा क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं। इनमें से चार क्रिकेटर आइपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से दबदबा बना रहे हैं। इनमें लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, अनुज रावत और मनीष पांडे का नाम शामिल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…






































































