उत्तराखंड
हादसा: विधानसभा के आगे कार मे लगी आग हड़कंप…
देहरादून। विधानसभा तिराहे के पास मंगलवार सुबह 11:00 एक कार में अचानक आग लग गई, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे छह लोगों को बाहर निकाला गया तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल के वाहन द्वारा गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया।
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार सभी व्यक्ति बिजनौर से देहरादून सहस्त्रधारा घूमने के लिए जा रहे थे, तभी विधानसभा तिराहे के पास अचानक कार में आग लग गई, आग से किसी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…
वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…
चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

































































