उत्तराखंड
उत्तराखंड क्रांति दल ने की 4 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव…
लोकसभा चुनाव ऐलान होंने के बाद अब यूकेडी ने भी ताल ठोक दी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड क्रांति दल ने 4 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है। टिहरी लोकसभा सीट पर अभी यूकेडी प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विपक्षी दल यूकेडी ने भी गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस में भी भाजपा की तरह दो सीटों पर प्रत्याशियों का एलान होना बाकी है। बताया जा रहा है कि गढ़वाल लोकसभा सीट से आशुतोष नेगी को, हरिद्वार लोकसभा सीट से मोहन असवाल को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं नैनीताल लोकसभा सीट से पूर्व सैनिक शिव सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। तो वहीं अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी बनाया है। टिहरी सीट पर पार्टी अभी मंथन कर रही है। माना जा रहा है जल्द ही प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
गौरतलब है कि राज्य में तकरीबन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी समर में ताल ठोकने के लिए कमर कस ली है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पांच में तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और बाकी दो सीटों पर वह कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…
मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…
उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…
मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…
इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…
































































