टिहरी गढ़वाल
टिहरीः मां के साथ घास काटने गए मासूम की नदी में डूबने से मौत…
टिहरी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कीर्तिनगर विकासखंड के मेहर गांव में एक मासूम नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा कीर्तिनगर विकासखंड के मेहर गांव में आज दोपहर में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक मासूमअपनी मां के साथ बकरियां चराने गया था। इस दौरान जब मां बगल में ही घास काटने लगी। तभी बेटे का पांव फिसला गया जिससे वह सीधे नदी में जा गिरा। जिससे वो डूबने लगा। देखते ही देखते वह नदी में डूब गया। जैसे ही हादसे का पता मां को लगा। वह रोते बिलखते नदी में उतर गई और बेटे को बाहर निकाल लाई। लेकिन तबतक देर हो गई थी।
बताया जा रहा है कि शोर सुन अन्य लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मासूम को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान रितेश पुत्र गंभीर सिंह (उम्र 11 वर्ष) निवासी मेहर गांव, चौरास टिहरी के रूप में हुई है। बच्चे की मौत से पूरे मेहर गांव में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…





























































