उत्तराखंड
समापन: श्री बदरीनाथ धाम में श्री नर- नारायण जयंती का समापन…
बदरीनाथ: भगवान नर- नारायण जी की जन्मजयंती एवं जन्मोत्सव का आज उल्लासपूर्वक समापन हो गया। इससे पहले भगवान बदरीनाथ जी की लीला स्थली अर्थात लीला ढुंगी में अभिषेक,पूजा- हवन भजन-कीर्तन के बाद समारोह पूर्वक मां नंदा मंदिर बामणी एवं अष्टाक्षरी मार्ग से भ्रमण पश्चात भगवान नर- नारायण की उत्सव डोली वापस श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नर-नारायण के दर्शन किये। श्री नर-नारायण जयंती बीते कल शुक्रवार श्रावण शुक्ल पंचमी को शुरू हुई हो गयी थी कल भगवान नर-नारायण जी की विग्रह मूर्ति ने माता मूर्ति मंदिर का भ्रमण किया था आज प्रात: जन्मोत्सव के अवसर पर लीला स्थली लीला ढुंगी में पहुंचकर अभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न हुई। लीला ढुंगी में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट, पुजारी सुशील डिमरी, अमित बंदोलिया ने भगवान नर-नारायण की पूजा- अर्चना की एवं अभिषेक संपन्न किया।
उसके पश्चात पूर्वाह्न में ही श्री नर-नारायण जी की विग्रह मूर्तियों ने ऋषि गंगा से आगे मां नंदा मंदिर बामणी का भ्रमण किया जहां भगवान नर- नारायण ने मां नंदा से भेंट की।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बामणी गांव से आज पूर्वाह्न को श्री नर-नारायण जी की विग्रह मूर्तियां अष्टाक्षरी क्षेत्र मार्ग से भ्रमण कर वापस श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान हो गयी। इसी के साथ दो-दिवसीय भगवान नर- नारायण जयंती का समापन हो गया है।समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…
वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…
साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…
देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…

































































