उत्तराखंड
दुष्कर्म: माता के दरबार से लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म, कार्रवाई शुरू…
अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट नगर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। एक युवक पर आरोप है कि उसने युवती को धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया । बताया जा रहा है 21 जून की रात युवती परिजनों के साथ गांव से 3 किलोमीटर दूर रात्रि जागरण देखने गई थी । लेकिन युवती देर रात परिजनों से टार्च लाने की बात कहकर घर लौट आई।
युवती टॉर्च लेकर वापस नहीं लौटी तो परिजन घर पहुंचे और देखा कि युवती बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। बताया जा रहा है युवती को शनिवार सुबह होश आया । जिसके बाद उसके भाई ने युवती से पूछताछ की और युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जब उसकी बहन टॉर्च लेने घर गई थी तो 25 वर्षीय प्रमोद बिष्ट ने घर में घुसकर धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी प्रमोद बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया है और युवती को मेडिकल के लिए रानीखेत भेजा गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…
वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…
साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…
देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…

































































