उत्तराखंड
हादसा: बारिश के चलते जखोली के धारकुड़ी गांव में मकान ध्वस्त…
रूद्रप्रयाग। जनपद के तीनों विकासखंडों मे भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में आज मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे जखोली विकासखंड के अंतर्गत बांगर पट्टी के धारकुड़ी गांव में अतिवृष्टि और भूस्खलन से मकान सिंह पुत्र बैसाख सिंह का 18 कमरों का दो मंजिला भवन जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय भवन में कोई मौजूद नहीं था। भवन के सभी कमरों पर किराए में दुकानें संचालित होती हैं। रात्रि का समय होने के चलते सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए थे।
सुबह सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जखोली चैन सिंह पंवार ने भवन स्वामी मकान सिंह और अन्य दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…
वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…
चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

































































