उत्तराखंड
पल्टन बाजार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, मिल गई यह अनुमति…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पल्टन बाजार में निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे जिसके लिए जिलाधिकारी धनराशि पूर्व में ही जारी कर दी गई थी, पुलिस विभाग द्वारा चयनित स्थानों पर पूर्व से स्थापित विद्युत पोल एवं अन्य विभागीय पोल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति मांगी गई थी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़ नियन्त्रण एवं भीड़ के दौरान भगदड़ की घटनाओं एवं दैवीय आपदाओं अथवा अन्य किसी आकस्मिक घटनाओं की सतत् निगरानी एवं नियन्त्रित किए जाने के दृष्टिगत पल्टन बाजार से धामावाला तक 15 स्थानों पर 22 सी०सी०टी०वी० कैमरे सहित सहवर्ती उपकरणों, पीए सिस्टम, फाईबर कनेक्टिविटी को अधिष्ठापित किये जाने के कार्य हेतु पल्टन बाजार क्षेत्र में पूर्व से अधिष्ठापित स्ट्रीट लाईट के पोलों तथा अन्य विभागीय पोलो पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सी०सी०टी०वी० कैमरे सहित सहवर्ती उपकरणों, पीए सिस्टम, फाईबर कनेक्टिविटी अधिष्ठापित किए जाने की अनुमति प्रदान करने के आदेश जारी किये हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये की
हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक
भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी
आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…




































































