उत्तराखंड
मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

देहरादून एवं मूल निवासी जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल, ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की। ब्रिगेडियर जोशी ने पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह सहयोग पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं पुनर्वास कार्यों के साथ-साथ आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका में मदद के उद्देश्य से दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास अन्य लोगों को भी सेवा, परोपकार और सहयोग के लिए प्रेरित करते हैं।
इस मौके पर ब्रिगेडियर जोशी की पुत्री शानू जोशी भी उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी





































































