उत्तराखंड
Uttarakhand News: सतपाल महाराज ने किया फूड टूर को फ्लैग ऑफ…
देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सबसे बड़े फूड टूर को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टूर फूड टूर कश्मीर से कन्याकुमारी तक 60 दिनों में 50 शहरों और 11000 किलोमीटर का सफर तय करेगा।
सोमवार को राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस से सबसे बड़े फूड टूर को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फूड टूर प्रसिद्ध फूड ब्लॉगर्स गौरव वासन की अगुवाई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। फूड टूर में शामिल प्रतिभागी 60 दिनों में 50 शहरों से होते हुए 11000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस दौरान वहां के प्रसिद्ध व्यंजनों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। फूड टूर एक निर्देशित टूर होता है, जो आपको अपनी खाद्य संस्कृति के माध्यम से उनके इतिहास और परंपराओं से परिचित कराने के लिए डिजाइन किया जाता है। फूड टूर में इतिहास, संदर्भ और स्वाद का मिश्रण शामिल होता है। खाने के बीच में, गाइड स्थानीय परंपराओं, दर्शनीय स्थलों आदि के बारे में जानकारी साझा करता है।
इस अवसर पर एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस के संस्थापक विरेन्द्र गुलाटी, मुदित गुलाटी, द्रोणा गुलाटी और फूड ब्लॉगर्स गौरव वासन आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































