उत्तराखंड
हादसा: भूस्लखन होने से चार मजदूरों की मौत, अभियान जारी…
रुद्रप्रयाग। जनपद के फाटा के पास भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में 04 नेपाली नागरिक मलबे में दब गए। रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था। एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने 04 शवों को मलवे से बाहर निकाला और उन्हें जनपद पुलिस के हवाले किया।
मृतकों का विवरण:-
1. तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
2. पुरना नेपाली, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
3. किशना परिहार, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
4. चीकू बूरा पुत्र श्री खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .


































































