उत्तराखंड
छापा: विजलेंस ने कोटद्वार मे दबोचा रिश्वतखोर सहायक ARTO…
देहरादून। उत्तराखंड में विजिलेंस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। रिश्वतखोरी की मिल रही शिकायत ऊपर विजिलेंस तुरंत एक्शन ले रही है।
रिश्वतखोरी के मामलों में विजिलेंस कई अधिकारियों को रंगे हाथ दबोच चुकी है। आज फिर विजिलेंस ने कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा।
छापे के दौरान विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है।
सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम मौके पर पहुंची।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































