उत्तराखंड
हादसा: हाथी ने एक बालिका को उतारा मौत के घाट, कोहराम…
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली हाथी ने एक बच्ची को कुचलकर मार डाला। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
रायपुर थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर भगवान दास चौक, बालावाला से किसी ने टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी की बांसवाड़ा जंगल में 7 साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मौत की घाट उतार दिया है। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस वन विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी के लेने पर पता चला कि बांसवाड़ा जंगल के किनारे किराए पर रहने वाले लोचन ऋषि देव पुत्र धोरण ऋषि देव निवासी ग्राम बस्ती जिला सहरसा, बिहार की 7 वर्षीय बेटी परिवार के ही अन्य बच्चों के साथ दोपहर में जंगल की ओर गई थी, जहां पर हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है, मृतका के शव की पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































