उत्तर प्रदेश
उद्घाटन: उत्तरप्रदेश मे भी राफ्टिंग का आगाज, लीजिये आनंद…
अगर राफ्टिंग का आनंद लेना है तो अब ऋषिकेश और मनाली जाने की जरूरत नहीं। कालागढ़ रामगंगा नदी में राफ्टिंग का आनंद लीजिए। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और सीडीओ पूर्ण बोरा ने रविवार को रामगंगा नदी में राफ्टिंग का उद्घाटन कर दिया। महात्मा विदुर की धरती पर बिजनौरी ही नहीं विदेशी भी पहुंचकर राफ्टिंग का आनंद लेंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों को वॉटर एडवेंचर स्पोर्ट्स की सौगात दी है। रविवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और सीडीओ पूर्ण बोरा कालागढ़ पहुंचे और राफ्टिंग का शुभारंभ किया।
डीएम ने कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र को उच्च स्तरीय पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता करके राफ्टिंग के लिए अधिकांश समय रामगंगा नदी में पानी मुहैय्या कराने की व्यवस्था की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। हाथी तथा बाघ बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण वन्यजीवों के हमलों से पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर कलां में मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर जताया शोक…
रामनगर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे…
काशीपुर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के परिजनों से मिले…
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…
सीमांत उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण…




































































