उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश का पूर्वानुमान, इन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट..
उत्तराखंड में बारिश जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले दिनों बारिश हुई। इसके बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को राहत वाली बारिश का लंबे समय से इंतजार था। इस साल प्री-मानसून बारिश कम होने से देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश तक लू जैसे हालात बने रहे। अब स्थिति नियंत्रण में आई है। देहरादून में गुरुवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
दो दिन पहले तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहा था। गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का असर दिखा। वहीं, कई जगहों पर तेज धूप खिली रही। हालांकि, पूरे प्रदेश में तापमान कहीं भी 40 डिग्री से ऊपर दर्ज नहीं किया गया। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की उम्मीद जताई गई है। प्रदेश में दो दिन पहले तक 17 स्थान पर लू चल रही थी। हालांकि, बारिश शुरू होने के बाद लोगों को सुकून मिलता दिख रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य स्थानों पर शुक्रवार और शनिवार को बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अब लू जैसे हालात नहीं है। अगले दो दिन बहुत हल्की बारिश होगी और इसके बाद पूरे राज्य में माध्यम से लेकर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ तेज बारिश के आसार हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































