उत्तराखंड
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

देहरादून, 28 जुलाई। प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित पुलिया के टूटने की खबरें भ्रामक निकलीं। पुलिस, प्रशासन और तकनीकी टीम के संयुक्त निरीक्षण में पुलिया का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर सड़क को सुचारु करने के निर्देश दिए।
लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पुलिया से जुड़ी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसी के चलते पुलिया टूटने की अफवाह फैल गई, जिसे प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया।
प्रशासन के अनुसार क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की युद्धस्तर पर मरम्मत की जा रही है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जल्द ही मार्ग को वाहनों और आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
केंद्रीय वन मंत्री ने प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन…
बदरीनाथ से सहस्त्रधारा आ रहा हेलीकॉप्टर हादसे की आशंका, युद्धस्तर पर तलाश अभियान…






































































