उत्तराखंड
मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
देहरादून, 28 जुलाई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मसूरी रोड पर पानी वाला बैंड के समीप बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर सड़क का दो लेन निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि 10 से 15 दिनों के भीतर दो लेन सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिले में जहां-जहां बारिश के कारण सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बहाल किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभागों को राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…
मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…



































































