देश
धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब पीएचडी करने वाले छात्रों को मिलेंगे हर माह इतने हजार रुपए…
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जनहित में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें युवाओं को भी बड़ी सौगात दी गई है। बताया जा रहा है कि अब पीएचडी करने वाले छात्रों को हर माह पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। कैबिनेट में इसकी मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक की भर्ती के लिए बीएड की योग्यता को खत्म करने को मंजूरी दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट में आज कई बड़े फैसले लिए गए। जिसमें उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत पीएचडी करने वाले 100 मेधावी छात्रों को प्रतिमाह 5000 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने को मंजूरी मिली है। मेधावी छात्रों को पढ़ाई में वित्तीय संकट का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए राज्य सरकार ने 5,000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की गई थी। जिसको मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में सालाना 60 हजार रुपये सलाना मिलेंगे।
माना जा रहा है कि योजना के लागू होने से राज्य के हजारों मेधावी छात्रों को पढ़ाई में पैसे की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही गरीब वर्ग के छात्र भी हायर एजुकेशन के लिए प्रेरित होंगे। वहीं कैबिनेट ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक की भर्ती के लिए बीएड की योग्यता को खत्म करने को मंजूरी दी गई। जल्द ही इन पदों पर अब भर्ती हो सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान
मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम…




































































