उत्तराखंड
उत्तराखंड में शासन ने किया बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि शासन ने तत्काल प्रभाव से कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। अधिकारियों को नए पदभार/विभाग में तैनात किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आइए जानते है किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शासन ने तीन अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि हरिश्चंद्र सेमवाल से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली है। उनकी जगह ये जिम्मेदारी दूसरे आईएएस अधिकारियों को दे दी गई है।
वहीं चंद्रेश यादव को सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रेश यादव पहले से ही सचिव संस्कृत शिक्षा, आयुक्त राजस्व परिषद जैसी जिम्मेदारियां देख रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसे भारी भरकम विभागों को देख रहे डॉक्टर आर राजेश कुमार को अब सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .




































































