उत्तराखंड
काशीपुर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के परिजनों से मिले…

काशीपुर। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर के जैतपुर घोषी पहुंचकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊजी सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने सरदार अमरजीत सिंह चीमा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…






































































