उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज बारिश का येलो अलर्ट, कब पहुंचेगा मानसून?
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल पुरे प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है हालांकि मानसून अभी उत्तराखंड नहीं पहुंचा है बताया जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 जून के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर रहने की संभावना है इस दौरान झोंकेदार हवाएँ (40-50 कि. मी./घंटा) चलने की संभावना है। राज्य के अन्य जनपदों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ…
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश…
ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…

































































