उत्तराखंड
उत्तराखंड में ‘मजबूत’ होंगी महिलाएं, धामी कैबिनेट ने दी बड़ी सौगात…

उत्तराखंड धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में महिलाओं से जुड़े फैसले में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ को मंजूरी भी मिल गई। इस पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी खुशी जाहिर की है। बैठक में सरकार ने किसान से लेकर आबकारी और महिलाओं से जुड़े फैसले पर अपनी मुहर लगाई है।
फैसले की जानकारी देते हुए मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश की अविवाहित, निराश्रित, विकलांग, परित्यक्ता, तलाकशुदा, एकल महिलाओं को इस योजना की दायरे में लाया गया है। रेखा आर्य ने बताया कि इस योजना में पात्र महिलाओं को अधिकतम 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें से 75 प्रतिशत हिस्सा सब्सिडी यानी अनुदान के रूप में रहेगा। लाभार्थियों को सिर्फ 25 फीसदी हिस्सा ही व्यवसाय में अपने पास से लगाना होगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब जल्द से जल्द इसका जीओ जारी किया जाएगा। महिलाओं से जुड़े इस फैसले के बाद राज्य की सभी वर्ग की महिलाएं इसका लाभ ले सकेंगी।
मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि पहले साल इस योजना के तहत कम से कम 2 हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले साल इसकी प्रगति को देखते हुए योजना में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…






































































