पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंडः जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, ऐसे बचाई जान…

गुलदार देख जहां अच्छे -अच्छो के पसीने आ जाते है वहीं उत्तराखंड के पौड़ी जिले की एक महिला ने गुलदार को शिकस्त दे दी। जी हां पौड़ी जिले के लैंसडाउन वन प्रभाग में एक महिला पर गुलदार ने उस समय हमला कर दिया जब वह घास लेने जंगल गई हुई थी। गुलदार ने जैसे ही महिला पर हमला किया तो उसने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का सामना किया। इसके बाद गुलदार महिला को छोड़ मौके से भाग गया। वहीं घायल महिला को ग्रामीणों मे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले में लैंसडाउन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के अंतर्गत आमसौड़ गांव की नीलम देवी पत्नी भारत सिंह ने अपने साहस का परिचय हमलावर गुलदार से भिड़कर दिया। नीलम देवी उस वक्त गुलदार से भिड़ गईं, जब वे शनिवार की सुबह रोज की तरह जंगल से चारा पत्ती लेने गई थी, तभी घात लगाये गुलदार ने उनको निवाला बनाने के पूरे प्रयास किया, लेकिन नीलम देवी ने वीर साहस के संर्घष के आगे गुलदार की एक न चली और आखिरकार गुलदार को वीर महिला के आगे घुटने टेकने पड़े, और उल्टे पांव गुलदार दुम दबा के भगाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि वहीं नीलम देवी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनका कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उनके बाएं हाथ में नाखुन और दांत के निशान बने हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि महिला का हाथ फैक्चर भी हो सकता है. सीटी स्कैन भी किया जाएगा। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार






































































