उत्तराखंड
संकल्प में नहीं होना चाहिए कोई विकल्प: मुख्यमंत्री…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में हमने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन लक्ष्यों को संकल्प तक पहुंचाने के लिए हमें मेहनत करनी चाहिए और किसी भी संकल्प में कोई विकल्प नहीं होना चाहिए। जिस संकल्प में विकल्प नहीं होता वह अवश्य पूर्ण होता है। हम इसी विकल्प रहित संकल्प को लेकर 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
यह बात उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विकल्प रहित संकल्प भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के दौरान कही। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
युवा संकल्प की अलख जलाये रखने के उद्देश्य से पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष में विकल्प रहित संकल्प परिवार के तत्वावधान में ‘21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 150 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन वीडियो माध्यम से प्रतिभाग किया था। अंतिम चरण में शीर्ष 5 प्रविष्टियों में से प्रथम तीन प्रविष्टियों के साथ ही अन्य दो को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम दुर्गेश अमोली, द्वितीय शाम्भवी मुरारी, तृतीय विनय कुमार, चतुर्थ आयुषी पांडे, पंचम प्रज्ञा पंत को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…






























































