उत्तराखंड
उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना…
Weather Update: उत्तराखंड में अभी ठंड से निजात नहीं मिलेगी। प्रदेश में जहां मार्च महीने की शुरुआत में बारिश-बर्फबारी से तीन-चार दिन खासी ठंड हुई, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि 5 मार्च से लेकर 7 मार्च तक राज्य के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। आइए जानते है कहां कैसा रहेगा मौसम…
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 9 मार्च तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 5 मार्च से लेकर 7 मार्च तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि इन जनपदों के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना व्यक्त की है।
बताया जा रहा है कि 8 मार्च से लेकर 9 मार्च तक राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। जिस कारण मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय जिलों में भी पारा चढ़ने के आसार हैं। गौरतलब है कि सोमवार को चटक धूप खिली रही। जमकर बर्फबारी होने से औली पूरी तरह से बर्फ से लकदक हो गया है। यहां पर्यटक जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। बद्रीनाथ धाम में भी 6 फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…





























































