देहरादून
पहाड़ों की रानी मसूरी में तेज रफ्तार का कहर, तीन की मौत…
पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला जारी है। पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को रेस्क्सू कर बाहर निकाला। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा देर रात हुआ था , लेकिन हादसे की सूचना आज सुबह मिली। सुबह स्थानीय लोगों ने ही हाथी पांव शनि बैंड के पास कार नीचे खाई में गिरी हुई देखी थी. जब वे लोग नीचे गए तो देखा कि कार सवार तीन लोग मृत अवस्था में पड़े हैं. उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सर्विस व एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर खाई से तीनों शवों को बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस को कार में कुछ कागजात मिले है, जिनके आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा जा सकता है कि तीनों हरियाणा के रहने वाले थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…
मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…
खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…
देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

































































