उत्तरकाशी
उत्तरकाशी की श्रुति इंडिया व एशिया बुक आफ रिकार्ड से सम्मानित…
श्रुति ने 10000 किलोमीटर साइकलिंग यात्रा करके महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया था। जिस हेतु इन्हें
इंडिया व एशिया बुक आफ रिकार्ड से फरीदाबाद में इंटरनेशनल कान वोकेशन में सम्मानित किया गया। इस साइकिल यात्रा के दौरान श्रुति भारत के आठ राज्यों व नेपाल सहित उच्च हिमालय दरों और विश्व की सबसे ऊंची झील को भी साइकिल से पार किया था।
इसके अलावा इन्होंने 2000 किमी की साइकिल यात्रा 2022 में प्रगति के बीच प्रकृति को बचाने के संकल्प के साथ प्रख्यात पर्यावरणविद व पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित डा. अनिल प्रकाश जोशी जी के साथ भी तय की। वर्तमान में श्रुति रावत डीवीकेएस संस्था के साथ मिलकर पहाड़ी क्षेत्र में स्वरोजगार के नये अवसर तथा औषधीय और सगंध पौधों के उत्पादन के माध्यम से लोगों को सहायता कर रही है। श्रुति रावत को क्षेत्र के तमाम लोगों ने बधाई दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…
देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग सुधार पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान बनाने के निर्देश…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पिथौरागढ़ में तकनीकी संस्थान का विस्तार, राफ्टिंग के नए सुरक्षा नियम लागू…
मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी
मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी




































































