देहरादून
रिजॉर्ट के कमरे में इस हाल में मिला एक विदेशी महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस…
उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां के तपोवन क्षेत्र के होटल राज रिजॉर्ट के कमरे में एक विदेशी महिला का शव लटका मिला है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मान कर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार विदेशी पर्यटकों का ग्रुप मेडिटेशन के लिए ऋषिकेश आया हुआ था। महिला बीते तीन जनवरी को अपने ग्रुप से अलग हो गई थी। जिसका शव अब होटल के कमरे में लटका मिला है।बताया जा रहा है कि राज रिजॉर्ट प्रबंधन पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल में एक विदेशी महिला का शव लटका है। सूचना पर थाना मुनिकीरेती के एसएसआई योगेश पांडेय, चौकी प्रभारी तपोवन दीपिका तिवारी मौके पर पहुंचे। जहां तार से लटके महिला के शव को कब्जे में लिया गया। शव की पहचान लापता एसुल्लयू करमानालिवा (32) के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि एसुल्लयू करमानालिवा ने बीते तीन जनवरी को होटल हॉलिडे होम में चेक इन किया। उसके बाद अपना सामान रखा और बाहर चली गई। फिर वापस नहीं लौटी और उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। तब से ये लोग उसकी तलाश कर रहे थे। महिला के इस तरह मिलने से हर कोई सकते में है। महिला उक्त होटल के कमरे में कब आई, इस बात की जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस दूतावास के माध्यम से महिला के परिजनों को सूचना भेज रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…
जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश
उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…
उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…

































































