उत्तराखंड
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 21वीं किस्त: एक हफ्ते में पूरे कर लें ये काम, नहीं तो खाते में नहीं आएंगे 2000
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रुपये ज्यादा दूर नहीं हैं। तमिलनाडु कृषि विभाग ने पीएम किसान के लाभार्थियों से एक हफ्ते के भीतर कुछ जरूरी काम करने को कहे हैं।
इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार चुनावों के परिणाम यानी 14 नवंबर के बाद किसी भी दिन पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को जारी करने की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। इस योजना से देशभर में करीब 10 करोड़ किसान जुड़े हैं। हालांकि अभी तक सिर्फ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों के खाते में ही 21वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये आए हैं।
तमिलनाडु में त्रिची और डेल्टा जिला विभाग और कृषि व किसान कल्याण विभाग ने पीएम किसान के लाभार्थियों से कहा है कि अगर खाते में अगली किस्त का पैसा चाहिए तो एक हफ्ते के भीतर अपनी जानकारी को अपडेट कर दें। अगर ऐसा नहीं होगा तो खाते में अगली किस्त के 2000 रुपये नहीं आएंगे। अधिकारियों के मुताबिक 25 से 30 फीसदी किसानों ने अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। विभाग के मुताबिक त्रिची में 1,20,029, तंजावुर में 66,193, तिरुवरूर में 39,898, नागापट्टनम में 26,470 और माइलादुथुराई में 32,500 लाभार्थी किसान हैं।
अब विभाग ने कहा है कि इन्हें पोर्टल पर अपने दस्तावेज जैसे खेत के कागज, फसल की जानकारी से संबंधित कागज जमा करने हैं। पीएम किसान योजना के लिए खेत के मालिकाना हक के कागजात जरूरी हैं। अगर आपने पीएम किसान योजना में ये कागज जमा नहीं कराए हैं तो दिक्कत हो सकती है।
ऐसा भी देखने में आ रहा है कि बहुत से किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी यानी किसान पहचान पत्र नहीं बनवाया है। 21वीं किस्त के आने में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में इस काम को जितना जल्दी हो सकता है, उतना जल्दी निपटा लें। सरकार की ओर से दो टूक कहा गया है कि जिन किसानों के पास किसान पहचान पत्र नहीं होगा, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…
₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…
हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…



































































