उत्तराखंड
अब इन कर्मियों के खाते में हर माह की पहली तारीख को आएगा ‘ड्यूटी भत्ता…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में होमगार्डों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि अब होमगार्ड के खाते में हर माह की पहली तारीख को ‘ड्यूटी भत्ता’ आ जाएगा। इसकी शुरूआत हो गई है। आईजी केवल खुराना की ओर से सरकारी कार्मिक की तरह होमगार्ड के खाते में वेतन महीने की पहली तारीख में पहुंचने वाली प्रक्रिया शुरु की गई है। जिससे अब होमगार्ड के चेहरे खिल गए है।
मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड विभाग की ओर से सूबे के सभी होमगार्डों के बैंक खाते इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) सरकारी पोर्टल से लिंक किए जा रहे हैं। सभी खाते लिंक होने के बाद ट्रेजरी विभाग खातों में हर माह की पहली तारीख को होमगार्डों का ड्यूटी भत्ता डालेगा। इस प्रक्रिया में होमगार्ड और ट्रेजरी विभाग को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। अब तक होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट मस्टरोल बनाकर जिला मुख्यालय को भेजा जाता था। सरकारी कार्मिक की तरह अब होमगार्डों के खाते में भी एक क्लिक पर महीने की एक तारीख को ड्यूटी भत्ता पहुंचेगा।
बताया जा रहा है कि होमगार्ड विभाग की ओर से मस्टरोल के बजाय ई-मेल के जरिए ट्रेजरी विभाग को ड्यूटी चार्ट भेजने की नई कवायद शुरू की गई है। पहले चरण में हरिद्वार से इसकी शुरुआत की गई है। अब सूबे के अन्य जिलों में भी इसकी शुरुआत होगी। इस प्रक्रिया के शुुरू होने से होमगार्डों को ड्यूटी भत्ते के लिए 10 से 15 तारीख का इंतजार नहीं करना होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…





























































