देहरादून
मसूरीः रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई वाहनों को मारी टक्कर…
उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मसूरी में आज उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मौके पर हड़कंप मच गया। सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बस को हटाकर यातायात सुचारू कराया। इस बीच आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज दोपहर के समय मसूरी में हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिससे बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से सड़क पर खड़ी तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे एक कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठी सवारी भी चोटिल हो गई।
वहीं बताया जा रहा है कि ये बस उत्तराखंड रोडवेज की बस दिल्ली से मसूरी करीब 5 बजे आई थी। बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। यहां राज्यपाल का दौरा होने के कारण सड़क पर खड़ी गाड़ियों को पुलिस द्वारा हटाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद बस कंडक्टर और ड्राइवर को पुलिस द्वारा बस हटाने के लिये जोर दिया गया। इस पर बस चालक द्वारा बस को स्टार्ट कर बैक करने की कोशिश की गई तो अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…
वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…
चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

































































