Connect with us

कैंट विधानसभा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 773 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

उत्तराखंड

कैंट विधानसभा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 773 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून की कैंट विधानसभा स्थित साधुराम इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सविता कपूर ने की। इस दौरान विधायक ने लाभार्थियों को चैेक वितरित किए तथा विभिन्न विभगों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।

विधायक सविता कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर समाज में समानता स्थापित की है। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी योजना जैसी पहलें महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जनमानस से शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉल को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

जनता को एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ

एसडीएम हरि गिरि ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। दस्तावेजों की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन 10 दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लाभ पहुंचाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून और भू-कानून जैसे निर्णयों ने उत्तराखंड को देश में नई पहचान दिलाई है।

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरण

शिविर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, बिजली, श्रम और राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। पात्र लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…

शिविर में 773 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर एसडीएम हरि गिरि, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, एसीएमओ प्रदीप राणा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र सिंह पुंडीर, तीन मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, आशीष शर्मा, राहुल चौहान और 15 पार्षद उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Video ADVERTISEMENT

Facebook

Title

ट्रेंडिंग खबरें

To Top