उत्तरकाशी
कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में देश के लिए लड़ने वाले सैनिको याद में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित

उत्तरकाशी: उत्तराखंड वार मेमोरियल ” शौर्य स्थल ” कार्यक्रम के अन्तर्गत पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कालेज उत्तरकाशी के सुमन सभागार में देश के शहीद होने वाले एवं देश के लिए लड़ने वाले सैनिको की याद में उत्तराखण्ड वार मेमोरियल शौर्यस्थल स्थल के तहत देशभक्ति गीत एवं समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र पाल सिंह परमार के द्वारा किया गया।
देशभक्ति गीत औऱ समूहगान प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र -छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया जिसमें एकल गीत में रोहित कुमार, कु. सलोनी चौहान तथा समूहगान में कु.अदिति रावत एवं कु.साक्षी का समूह क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहा l विद्यालय के प्रधानाचार्य एल.पी.एस.परमार ने चयनित छात्र छात्राओं को सुभकामनाये दी l
कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में पंचम सिंह राणा, रचना चौहान, सुनीता नौटियाल एवं दिनेश नौटियाल रहे l संचालन संजय कुमार जगूड़ी द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक सहित शैलेन्द्र नौटियाल, अतोल सिंह महर, प्रभाकर सेमवाल, गिरीश असवाल, सुनील पंवार, नरेश राणा, अजीता भंडारी, सुनील सेमवाल, प्रेम सिंह रावत, जयराज सिंह,विंध्या प्रसाद भट्ट, धनपाल कोहली ने सहयोग किया l विभिन्न विद्यालयों चयनित छात्र-छात्राएं संकुल, ब्लॉक, जनपद तथा राज्य स्तर पर भी प्रतिभाग करेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी






































































