उत्तराखंड
इसरो में नौकरी, मिलेगी बढ़िया सैलरी, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक भर सकते हैं फॉर्म
इसरो में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) यानी इसरो ने असिस्टेंट,ड्राइवर, फायरमैन और कुक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट www.vssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म लिंक एक्टिव हो गया है। वहीं इसरो की इस भर्ती में योग्य अभ्यर्थी आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
इसरो में असिस्टेंट राजभाषा के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। साथ ही हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। ड्राइवर के लिए 10वीं पास, वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और 3-5 साल तक ड्राइविंग का अनुभव होना जरूरी है।
फायरमैन और कुक के लिए SSLC/SSC पास अभ्यर्थी आवेदन के योग्य होंगे। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। असिस्टेंट से लेकर कुक के पदों पर फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र पदानुसार 25-35 वर्ष तक होनी चाहिए। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 19,900 से लेकर 81,000 रुपये तक के पे लेवल के मुताबिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य वेतन भत्तों को मिलाकर इनहैंड सैलरी ज्यादा मिलेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































