नैनीताल
26 मार्च के इस जिले में खेली जाएगी होली, डीएम ने जारी किए छुट्टी के आदेश…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां डीएम ने बड़ा आदेश जारी किया है। ये आदेश 26 मार्च के अवकाश को लेकर है। बताया जा रहा है कि जिले में कल होली मनाई जाएगी । ऐसे में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने 26 मार्च यानी मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पर्वतीय समाज के लगभग सभी लोगों ने ज्योतिषाचार्यों के परामर्श के अनुसार 26 मार्च मंगलवार को होली खेलना तय किया है। पर्वतीय समाज के लगभग सभी लोगों ने ज्योतिषाचार्यों के परामर्श के अनुसार 26 मार्च मंगलवार को होली खेलना तय किया है। शास्त्रों के अध्ययन और पंचांग के अनुसार 26 मार्च को होली खेलने के निर्णय को ठीक बताया है। ऐसे में अब नैनीताल डीएम ने भी 26 मार्च का अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश में लिखा है कि दिनांक 25.1.2024 के द्वारा मैनुएल आफ गवर्नमेण्ट आर्ड्स के पैरा-247 में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये कलैण्डर वर्ष 2024 हेतु जनपद नैनीताल के अन्तर्गत समस्त कार्यालयों / संस्थानों में (बैंक / कोषागार/उप कोषागार को छोड़कर) घोषित किये गये स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुये दिनांक 24 सितम्बर 2024 को अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) हेतु घोषित किये गयेअवकाश के स्थान पर दिनांक 26 मार्च 2024 (मंगलवार) को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…
धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान
2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण




































































