Connect with us

गंगापुर कबड़वाल में चतुर्थ नेत्र चिकित्सा शिविर: स्वास्थ्य सेवा में जनसहयोग की नई मिसाल

उत्तराखंड

गंगापुर कबड़वाल में चतुर्थ नेत्र चिकित्सा शिविर: स्वास्थ्य सेवा में जनसहयोग की नई मिसाल

हल्दूचौड़: गंगापुर कबड़वाल के प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माधवी फाउंडेशन द्वारा प्रभु नेत्रालय के सहयोग से एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी तथा कार्यक्रम संयोजक मोहित बमेठा के नेतृत्व में किया गया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के व्यापक सहभागिता ने न केवल निशुल्क नेत्र जांच, दवाई वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधाएँ प्रदान कीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूकता एवं सहयोग की भावना को भी प्रबल किया।

शिविर में लगभग 60 से अधिक नागरिकों ने निशुल्क नेत्र जांच करवाई। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई विस्तृत जांच में रोगियों की नेत्र संबंधी समस्याओं का समय रहते निदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ निशुल्क वितरित की गईं।

विशेष रूप से, 10 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनके उपचार हेतु आने-जाने की भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रम संयोजक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहित बमेठा ने आगे कहा, “स्वास्थ्य सेवा समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस शिविर में स्थानीय समुदाय की भागीदारी देखकर हमें गर्व हो रहा है।

हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे हमारे क्षेत्र के लोग स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जी सकें। हमारा यह प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं के प्रसार की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देता है।”

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…

माधवी फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष जोशी ने इस अवसर पर कहा की हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। आज के इस शिविर के माध्यम से हमने यह सुनिश्चित किया है कि ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के लोग भी निशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

हमारी प्रतिबद्धता है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या भौगोलिक बाधाओं के कारण आवश्यक चिकित्सा से वंचित न रहे। आगामी दिनों में ऐसे शिविरों के माध्यम से जन-जन तक चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा, जिससे हर नागरिक को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…

इस दौरान डॉ शना नाज ,स्वीटी सरकार,कॉर्डिनेटर गौरव दत्ता,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहित बमेठा, प्रमोद बमेठा, पूर्व ग्राम प्रधान उमेश चंद्र कबड़वाल, नीरज कबड़वाल, योगेश दुमका, पूरन बमेठा, दया किशन बमेठा, पूरन तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवन प्रसाद, गिरीश सिंह बिष्ट तथा गणेश सिंह बिष्ट समेत सैकड़ो लाभार्थी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Video ADVERTISEMENT

Facebook

Title

ट्रेंडिंग खबरें

To Top