उत्तराखंड
यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य: डीएम ने 6 सब रजिस्ट्रार को किया सम्मानित
बागेश्वर: जिले में यूसीसी पंजीकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों /सब रजिस्ट्रार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
जिलाधिकारी भटगांई ने सम्मानित किए गए अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और जिले के अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से संवाद किया और बेहतर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए उनकी कार्य रणनीतियों के बारे में जानकारी ली।
सम्मानित होने वालों में विकासखंड गरुड़ के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/सब रजिस्ट्रार तनुज अवस्थी शामिल हैं, जिन्होंने 332 पंजीकरण किए। गरुड़ से ही हेमा जोशी ने 239 और नारायण सिंह ने 228 पंजीकरण पूरे किए। बागेश्वर विकासखंड से गौरव कुमार सिंह को 191 पंजीकरण के लिए सम्मानित किया गया। कपकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/सब रजिस्ट्रार बसंत बल्लभ ने 130 और देवेंद्र गढ़िया ने 172 लोगों का पंजीकरण करवाया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या और ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा भी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान
मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम…




































































