देहरादून
देहरादून में इस दिन लगने वाला है रोजगार मेला, 1400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती…
देहरादन : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देहरादून में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि इसी फरवरी माह में देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत युवाओं को हाथों हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। जिसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 16 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए फार्मा- मैन्यूफैक्चर, सिक्योरिटी, बैंकिंग, सेल्स मार्केटिंग सहित कई कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। आठवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के युवा प्रतिभाग कर सकते है। कंपनी भर्ती के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी। मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेले में करीब 40 निजी कंपनियां शामिल होंगी।
विभाग की कोशिश है कि इनके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा (Resume) मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, इस कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी प्रूफ लाना होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…
वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…
चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

































































