उत्तराखंड
उत्तराखंड में डॉ. मदन लाल ब्रह्म भटट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस विवि के कुलपति नियुक्त…
उत्तराखंड में डॉ. मदन लाल ब्रह्म भटट को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून में कुलपति नियुक्त किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पूर्व कुलपति रह चुके केजीएमयू के रेडियोथैरेपी विभाग के प्रोफेसर डॉ मदन लाल ब्रह्म भट्ट को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून का कुलपति नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश में लिखा है कि हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा, शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति के पद के कार्य दायित्यों के प्रावधानों के अधीन डा० मदन लाल ब्रह्म भट्ट, प्रोफेसर, रेडियोथैरेपी विभाग, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 05 वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की अधिवर्षता आयु प्राप्त करने तक जो भी पहले हो 6 तक की अवधि के लिए हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून का कुलपति नियुक्त किया जाता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…



































































