उत्तराखंड
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अनेक पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया…
नागर निकाय सामान्य निर्वाचन में मतदान के दिन वृहस्पतिवार सुबह से जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर घोड़के ने नगर पालिका बागेश्वर के बिलौना,उद्योग केंद्र, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत, उद्यान नर्सरी, मंडलसेरा सहित अनेक पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उसके बाद जिलाधिकारी एवं एसपी ने नगर पंचायत कपकोट के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जहां शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। वहीं सामान्य प्रेक्षक नरेंद्र सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने भी विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी बूथों में खबर लिखे जाने तक मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक व सुचारू रूप से चल रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…



































































