उत्तराखंड
धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते है ये बड़े फैसले…
उत्तराखंड में आज कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। बैठक को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। ये बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। आइए जानते है इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य सचिवालय में आज बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे महिलाओं को बड़ी सुविधा मिल सकती है।
वहीं बताया जा रहा है कि कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं। नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…
एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…
मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.
हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…




































































