नैनीताल
होली के गीतों पर झूमते नजर आए कमिश्नर दीपक रावत, ऐसे दी बधाई…

राज्य में चारों तरफ होली पर्व की धूम है , आपको बता दें आज हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में होली मिलन का आयोजन किया | इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा समेत हल्द्वानी शहर के तमाम छोटे बड़े अधिकारी पहुंचे। कार्यक्रम में कमिश्नर दीपक रावत होली के गीतों पर झूमते हुए भी नजर आए।
इस कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पूरी तरह से होली के रंग में नजर आए कमिश्नर दीपक रावत ने सभी लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बात करते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की होली रंगो और ख़ुशी का त्यौहार है |
उन्होने लोगों को होली को आर्गेनिक तरीके से मानने और हार्मफुल केमिकल्स से दूर रहने की सलाह दी , साथ ही उन्होने होली के दौरान होने वाले हादसों पर बात करते हुए ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और ऐसे लोगों पर जरुरी करवाई की जाएगी | वहीं आगामी चुनावों पर बात करते हुए उन्होने लोगों से अपील की सभी लोग चुनाव में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…






































































