देहरादून
राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा, इन्हें किया सम्मानित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर देहरादून में “Youth As Job Creators” के थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले युवक और महिला मंगल दलों को विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की है।
बताया जा रहा है कि सीएम ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त अभियान से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों के खेल मैदानों को सुदृढ़ करने की घोषणा की। शैक्षणिक समय के बाद इन खेल मैदानों का उपयोग खेल प्रेमियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कारों में वसुधैव कुटुंबकम की भावना है। स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित भारत की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। स्वामी विवेकानन्द जी ने युवाओं को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित किया।
सीएम ने कहा कि आज हमारी युवा शक्ति ही है जो देश और प्रदेश के भाग्य को बदलने का कार्य कर रही है। हमारे युवाओं का परिश्रम, सक्रियता और समर्पण ही हम सभी में ऊर्जा भरने का कार्य करता है। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव सचिव अमित सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण जितेन्द्र सोनकर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ
नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया फ्लैग ऑफ…































































